होमफिटनेस सर्टिफिकेट

ज़रूरत हो तो VLTD फिटिंग शामिल

कमर्शियल वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट

ज़्यादातर कमर्शियल गाड़ियां फिटनेस रिन्यूअल में अटकती हैं: VLTD सर्टिफिकेट नहीं, कोई डॉक्यूमेंट एक्सपायर, या Vahan पर गलत एंट्री। हम आपके कागज़ चेक करते हैं, ज़रूरत हो तो AIS 140 VLTD लगाते हैं और जांच के लिए तैयार करते हैं।

फिटनेस सर्टिफिकेट करवाएं

अपना नंबर और गाड़ी बताएं। हम Vahan चेक करके WhatsApp पर सही खर्च और बाकी कागज़ों की लिस्ट भेजेंगे।

रेट के लिए कॉल करें

इस काम के लिए VLTD ज़रूरी है

बस, टैक्सी, स्कूल वाहन और नेशनल परमिट गुड्स व्हीकल में फिटनेस से पहले Vahan पर चालू AIS 140 VLTD ज़रूरी है।

ज़रूरी कागज़

  • RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट)
  • वैध इंश्योरेंस
  • PUC सर्टिफिकेट
  • रोड टैक्स की रसीद
  • परमिट (परमिट वाली गाड़ियों के लिए)
  • AIS 140 VLTD फिटमेंट सर्टिफिकेट
  • स्पीड लिमिटर और रिफ्लेक्टिव टेप सर्टिफिकेट (जहाँ लागू)

सही लिस्ट और फीस राज्य व गाड़ी के हिसाब से बदलती है। Vahan चेक करके हम कन्फर्म करते हैं।

कैसे होता है

  1. WhatsApp पर गाड़ी नंबर भेजें
  2. हम Vahan पर RC, इंश्योरेंस, PUC, टैक्स और VLTD चेक करते हैं
  3. VLTD न हो तो लगाकर Vahan पर अपडेट
  4. फिटनेस आवेदन और स्लॉट बुक, RTO/ATS पर जांच

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेरी फिटनेस VLTD पर क्यों अटकी है?+

बस, टैक्सी, स्कूल वाहन और नेशनल परमिट गाड़ियों के लिए Vahan फिटनेस से पहले चालू AIS 140 VLTD चेक करता है। डिवाइस न हो, खराब हो या Vahan पर अपडेट न हो, तो फिटनेस आगे नहीं बढ़ती।

गाड़ी कितनी जल्दी फिटनेस के लिए तैयार होगी?+

अगर सिर्फ VLTD की कमी है, तो हम लगभग 1 घंटे में लगाकर Vahan अपडेट कर देते हैं। बाकी कागज़ों का समय केस पर निर्भर है।

NViQ के साथ फिटनेस सर्टिफिकेट का काम कैसे शुरू करें?+

WhatsApp पर गाड़ी नंबर भेजें या कॉल करें। हम Vahan पर गाड़ी चेक करके बताते हैं कौन से कागज़ बाकी हैं और कुल खर्च कितना है, और ज़रूरत हो तो उसी विज़िट में VLTD लगाते हैं।

राज्य के अनुसार फिटनेस सर्टिफिकेट

दूसरी RTO सेवाएं

Read in English: English version →